Sunday 20 June 2021

तेजी से बढ़ा रहे हैं एटमी हथियार

परमाणु हथियारों की रिसर्च करने वाली संस्था सिपरी ने दावा किया है कि चीन के पास 350, पाकिस्तान के पास 165 और भारत के पास 156 परमाणु हथियार क्रमश हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि सिपरी का यह भी कहना है कि यह तीनों देश तेजी से अपने एटमी हथियार बढ़ा रहे हैं। संस्था ने बताया कि यह इस बात से साबित होता है कि पिछले साल चीन के पास 320, पाक के पास 160 और भारत के पास 150 परमाणु हथियार थे। पिछले एक वर्ष में चीन ने 30 और पाकिस्तान ने पांच परमाणु शस्त्र बनाए हैं। संस्था का यह भी आंकलन है कि पूरी दुनिया का 90 प्रतिशत परमाणु हथियार अमेरिका और रूस के पास है। फिलहाल पूरी दुनिया में 13080 एटमी हथियार हैं। इनमें से 2000 हथियार तत्काल इस्तेमाल के लिए तैयार रखे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और चीन पांच बड़े हथियार आयातक देश बन गए हैं। हथियार आयात करने में सऊदी अरब का हिस्सा 11 प्रतिशत, जबकि भारत 9.5 प्रतिशत है। चीन और पाक के पास भारत से ज्यादा एटमी हथियार हैं, क्या हम खतरे में हैं? भारत के दो पड़ोसी मुल्क, जिनसे रिश्ते तनावपूर्ण रहते हैं, उनके पास परमाणु हथियार ज्यादा होना चिंताजनक जरूर है पर भगवान ना करे इतने एटमी हथियारों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। एक-दो परमाणु बम ही काफी होंगे।

No comments:

Post a Comment