Thursday 10 June 2021

पेट्रोल 100 के पार

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोत्तरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोलियम कपंनियों की मुख्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पिछले एक महीने में वाहन ईंधन कीमतों में 18 बार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपए प्रति लीटर के अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 85.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) तथा ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में फिर दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सभी जिलों में अब पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। इन राज्यों द्वारा ईंधन पर देश में सबसे ऊंचा वैट लगाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दो साल में पहली बार ब्रेट कच्चे तेल का दाम 71 डालर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा है। मुंबई देश का पहला महानगर है जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था। मुंबई में इस समय पेट्रोल 100.98 रुपए और डीजल 92.99 रुपए प्रति लीटर है। कर्नाटक के बेल्लारी में पेट्रोल 99.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस साल चार मई के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 19 बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल के दाम 4.36 रुपए और डीजल का दाम 4.93 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है।

No comments:

Post a Comment