Translater
Wednesday, 29 December 2021
नम्बर वन हरियाणा
केंद्र सरकार की ओर से तैयार और शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जारी गुड गवर्नेंस रिपोर्ट-2 के ग्रुप ए में शामिल हरियाणा का स्थान भले ही चौथा रहा हो, लेकिन राज्य ने सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस में पहला स्थान पाया है। प्रदेश ने चार अंकों की उछाल लगाई है। 2019 में प्रदेश की ओवरऑल रैंकिंग आठ थी। हरियाणा से बेहतर एक नम्बर पर गुजरात, दूसरे पर महाराष्ट्र और तीसरे पर गोवा रहा है। हालांकि सभी प्रदेश में सोशल वेलफेयर, पब्लिक हैल्थ, ज्यूडिशियरी एंड पब्लिक सेफ्टी और एनवायरनमेंट को लेकर बहुत काम करने की जरूरत है। इसमें हरियाणा अपने ग्रुप के 10 राज्यों से बहुत पीछे है। पब्लिक हैल्थ, सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सेक्टर में ग्रुप ए के 10 राज्यों में प्रदेश 10वें स्थान पर है। सिटीजन सेंट्रिक-प्रदेश इसमें पहले नम्बर पर रहा है। लगातार नए पोर्टल बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों को घर बैठे सुविधा मिल रही है। एग्रीकल्चर-दूसरे नम्बर पर रहा। बागवानी घटी, दूध, मीट के साथ समस्त फसलों का उत्पादन बढ़ा है। फसल बीमा वाले किसान बढ़े हैं। ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट-हरियाणा दूसरे नम्बर है। स्किल ट्रेनिंग बढ़ी है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। महिला-पुरुष समानता घटी है। पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हरियाणा दूसरे नम्बर पर है। गांवों में बिजली कनेक्शन बढ़े हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और उद्योगों की ग्रोथ रेट बढ़ रही है। इस क्षेत्र में हरियाणा चौथे नम्बर पर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व तमाम अधिकारीगण को बधाई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment