Thursday 16 December 2021

ग्वादर आंदोलन के आगे झुकी इमरान सरकार

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर (बलूचिस्तान) में करीब एक महीने से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आखिरकार ट्वीट कर आश्वासन दिया कि वह ग्वादर के मछुआरों की जायज मांगों पर गौर कर रहे हैं और ट्रालर्स के जरिए अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों (चीनी मछुआरों) पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के सीएम से इस संबंध में बात भी करेंगे। दिन पर दिन तेज होते प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल को ग्वादर भेजने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा कुछ दिनों से भारी संख्या में स्थानीय लोगों के ग्वादर के आंदोलन में शामिल होने के कारण सरकार की चिंता भी बढ़ गई थी। पीने के साफ पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्वादर में रहने वाले हजारों लोग अपने हक के लिए शुक्रवार को सड़कें पर उतर आए। प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में महिला और बच्चे राज्य तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में शामिल हजारों लोग अन्य चीजों के साथ-साथ साफ पेयजल उपलब्ध कराने और ट्रालर माफिया को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। जमात-ए-इस्लामी के महासचिव (बलूचिस्तान) मौलाना हिदयत-उर-रहमान ने कहा कि प्रदर्शन वास्तव में प्रांतीय व संघीय सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह है। जब तक लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा-यह वास्तव में वंचित और उत्पीड़ित बलूचिस्तान वासियों का आंदोलन है। इनमें मछुआरों, ग्रीन श्रमिक आदि शामिल हैं। प्रदर्शन बलूच महाजर बीएमएनए के अध्यक्ष यूसुफ खान की ग्वादर में गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुआ वयोवद्ध बलूच राष्ट्रवादी नेता को देश विरोधी गतिविधियों और लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

No comments:

Post a Comment