Tuesday 14 December 2021

अली अकबर ने छोड़ा इस्लाम

मलयालम फिल्मकार अली अकबर ने पत्नी समेत इस्लाम धर्म त्यागने की घोषणा की है। उन्होंने यह निर्णय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणी करने और खुशी मनाने से क्षुब्ध होकर लिया है। अली अकबर ने यह घोषणा शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर की। उन्होंने अपने संदेश में कहाöमैं आज से मुसलमान नहीं हूं। मैं एक भारतीय हूं। शनिवार को उन्होंने बताया कि वह हिन्दू धर्म अपनाएंगे और अब उनका नाम राम सिंह होगा। उन्होंने अपने वीडियो क्लिप में जनरल रावत की मौत से संबंधित समाचार रिपोर्ट के नीचे इमोजी से खुशी जाहिर करने वालों की कड़ी आलोचना की और कहाöमैं अब इन राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ खड़ा नहीं हो सकता। एनएनआई के अनुसार उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों का पता लगाकर सजा देनी चाहिए। आगे कहाöमुस्लिम समाज के बहुतेरे धार्मिक नेताओं ने इस तरह की पोस्ट देखीं। लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। ऐसे में इस्लाम धर्म का मैं हिस्सा नहीं बना रह सकता। बता दें, फिल्मकार से राजनेता बने अली अकबर ने इसी साल भाजपा की राज्य समिति के सदस्य के रूप में सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था।

No comments:

Post a Comment