Translater
Sunday, 12 December 2021
वरुण सिंह की सलामती के लिए करें दुआ
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे हैं। वह इन दिनों लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनकी सलामती के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। उनके पैतृक गांव के साथ अन्य स्थानों पर भी लोग अनुष्ठान कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर सीएम का सांत्वना संदेश लेकर डीएम आशुतोष निरंजन और एस. पीडा श्रीपति मिश्र उनके घर कन्हौली गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके परिवार के साथ है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के रहने वाले वरुण सिंह (40) पुत्र कर्नल केपी सिंह वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं। उनकी तैनाती तमिलनाडु के वेलिंगटन में है। वहीं उनके साथ पत्नी गीतांजलि और बेटा रिद्धिमन व बेटी अराध्या भी रहती हैं। उनके पिता कर्नल केपी सिंह सेना से रिटायर हैं। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए गुरुवार को बेंगलुरु ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए कोयम्बटूर से (हवाई मार्ग से) वहां लाया गया है। हम कैप्टन वरुण सिंह की जिंदगी बचाने के लिए दुआ में शामिल हैं। उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment