Saturday 11 December 2021

मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा मिले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे और रोजगार की मांग की है। राहुल गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस विषय को उठाया और सदन के पटल पर करीब 500 किसानों की सूची रखी। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने इन किसानों के बारे में पता लगाया है। पंजाब की सरकार ने राज्य में करीब 400 किसानों को मुआवजा दिया है। वह इन किसानों की सूची और प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले हरियाणा के कुछ किसानों की एक सूची सदन के पटल पर रख रहे हैं। यह नाम यहां है। वह चाहते हैं कि इन किसानों को हक मिलना चाहिए। उनके परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए। इसके पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि राहुल गांधी ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है, उनको बोलने दिया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को शून्यकाल में बोलने का मौका दिया। गौरतलब है कि सरकार ने गत 30 नवम्बर को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मृत किसानों की संख्या कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास नहीं है। राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हुए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने गलती की। हम भी राहुल गांधी की बात का समर्थन करते हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment