Translater
Tuesday, 11 May 2021
मोदी पर सोरेन के ट्वीट पर बवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके कोरोना महामारी की स्थिति पर जानकारी ली। पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया था। हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री पर एकतरफा संवाद का आरोप लगाते हुए तंज भी कसा। हेमंत सोरेन ने कहा कि बेहतर होता अगर पीएम मोदी काम की बात करते और काम की बात सुनते। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट में कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता कि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते। हेमंत सोरेन के इस ट्वीट के बाद कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्र सरकार के मंत्री समेत कई बड़े नेता सोरेन के विरोध में उतर आए। इन्होंने सोशल मीडिया पर सोरेन को नसीहत देते हुए प्रधानमंत्री के साथ खड़े नजर आए। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हेमंत सोरेन को जवाब देते हुए कहाöकृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोरेन को जवाब देते हुए लिखा कि आपका यह ट्वीट न सिर्फ न्यूनतम मर्यादा के खिलाफ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक उड़ाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दों के बारे में अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गई।
-अनिल नरेन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment