Sunday 4 July 2021

कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख पार

देश में कोरोना विषाणु संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है। गुरुवार को रात 11 बजे तक देश में कोरोना के 46,775 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 849 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मरने वालों की संख्या 3,99,459 थी। अब संख्या 4,00,308 हो गई है। यह आंकड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों की ओर से जारी किए गए थे। देश में कोरोना से सबसे अधिक मामले केरल में दर्ज किए गए। केरल में कोरोना के 12,868 मामले दर्ज किए गए जबकि 124 लोगों की मौत हुई। केरल के अलावा महाराष्ट्र में 9195, आंध्र प्रदेश में 3841, तमिलनाडु में 4481, कर्नाटक में 3203, ओडिशा में 3087, असम में 2669, पश्चिम बंगाल में 1501, तेलंगाना में 869, मेघालय में 577, मणिपुर में 308, त्रिपुरा में 450, मिजोरम में 417, छत्तीसगढ़ में 410, जम्मू-कश्मीर में 298, पंजाब में 290, अरुणाचल प्रदेश में 286, गोवा में 231 तथा दिल्ली में 96 इत्यादि-इत्यादि हुए। कब कितने लोगों की जान गई... दो अक्तूबर 2020ö100842, 27 अप्रैल 2021ö201187, 23 मई 2021ö303720 और एक जुलाई 2021 को मरने वालों की कुल संख्या 4,00,308 हो गई। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment