Sunday 25 July 2021

अब की बार ओलंपिक सिर्फ टीवी पर

जापान में ओलंपिक गेम्स का आगाज हो गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए ओपनिंग सेरेमनी में 80 हजार दर्शक क्षमता वाले टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में सिर्फ 950 लोगों को ही एंट्री मिली। इसमें भारत से सात खेलों के सिर्फ 20 खिलाड़ी और छह ऑफिशियल अधिकारी शामिल हो पाए। दोनों हॉकी टीमें, निशानेबाज, तीरंदाज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स के खिलाड़ी नहीं थे। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक थे। भारत के 126 खिलाड़ी गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हुए। जापान में शुक्रवार से खेलों का महाकुंभ आरंभ हो गया। लेकिन यहां के माहौल को देखकर ऐसा नहीं लग रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जापान के लोग छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जा रहे हैं। वजह है ओलंपिक में फैंस (दर्शकों) की एंट्री पर वैन। कोरोना की वजह से स्थानीय लोगों को भी ओलंपिक वेन्यू पर एंट्री नहीं मिलेगी। गेम्स सिर्फ टीवी इवेंट बनकर रहेंगे। ओपनिंग सेरेमनी से एक दिन पहले शुक्रवार को टोक्यो की सड़कों पर ट्रैफिक दिखाई दे रहा था। लेकिन यह ओलंपिक फैंस नहीं थे, बल्कि यहां के लोग एयरपोर्ट जा रहे थे। लोग गेम्स की शुरुआत से पहले टोक्यो छोड़ना चाहते हैं। क्योंकि गेम्स के दौरान कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जापान का मौसम भी शहर छोड़ने की वजह है। टोक्यो में गर्मी है। ह्यूमिटिडी 50 प्रतिशत तक है। प्रतिबंधों की वजह से रेस्तरां और बार भी आठ बजे ही बंद हो जाते हैं। सो इस बार ओलंपिक का मजा टीवी पर ही ले सकेंगे।

No comments:

Post a Comment