Friday 29 October 2021

लालू प्रसाद यादव बनाम नीतीश कुमार

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज की राजनीतिक परिस्थितियों में उपचुनाव की दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर का बहुत महत्व है। मैं प्रचार करने जाऊंगा। मैं नीतीश-एनडीए सरकार के विसर्जन के लिए आया हूं। वैसे तेजस्वी ने बिहार में विरोधियों को बांटकर छोड़ दिया है। हम जद(यू) को हराएंगे तो निश्चित रूप से उनके यहां भगदड़ मचेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे। सवा चार साल बाद बुधवार को पहली आमसभा करने तारापुर जा रहे लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कुशेश्वरस्थान सीट के लिए कांग्रेस नेता अशोक राय दिल्ली में उनसे मिलने आए थे और अपने बेटे को राजद का टिकट देने की गुहार कर रहे थे। उन्हें मना कर दिया, क्योंकि वहां राय का कोई प्रभाव नहीं है तो वो गठबंधन ही तोड़ने लगे। लालू प्रसाद यादव के साथ जाने की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि जब एम्स में उनका इलाज चल रहा था तब सभी दलों के नेताओं ने तबीयत के बारे में पूछताछ की पर नीतीश कुमार ने कभी भी फोन करने की जहमत नहीं उठाई। लाल प्रसाद यादव ने कांग्रेस-राजग गठबंधन खत्म होने पर कहा कि देश में कांग्रेस ही विकल्प है। लेकिन बिहार में उसके सब छुटभैया नेता हैं। दिल्ली में भक्त चरण दास का क्या मूल्य है। उन्हें जानता कौन है। वो कांग्रेस की नौकरी करने वाले छुटभैया नेता हैं। फिर कहाöपरेशानी तब शुरू होती है जब बिहार में कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि नीतीश के पास मुझसे ज्यादा वोट हैं। पहले भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिवंगत कांग्रेस नेता सदानंद सिंह को अकेले लड़ने के लिए मना लिया था। क्या हुआ, पूरा बिहार जानता है। यह भी सच है कि कांग्रेस के लिए हमने जितना किया है, उतना किसी ने नहीं किया। लालू प्रसाद के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहाöलालू जी, मुझको गोलियां (गोली) मरवा दें। सबसे अच्छा यही होगा। बाकी कुछ नहीं कर सकते हैं। अगर चाहें तो गोली मरवा दें। समझ गए न। नीतीश मंगलवार को कुशेश्वरस्थान व तारापुर की चुनावी सभाओं को संबोधित कर लौटने के बाद पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया था कि लालू जी बोले हैं कि हम आए ही हैं नीतीश का विसर्जन करने के लिए। नीतीश कुमार ने हंसते हुए, हाथ जोड़ते हुए कहाöछोड़िए न करें गोलियां मरवा दें। प्रचार के लिए लालू जी भी जा रहे हैं, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहाöजाएं न भाई। सबको जाने का अधिकार है। इसमें हम लोगों को क्या करना है? जनता ही मालिक है। सीएम ने कहाöकिसी को कुछ पता चलता है। खाली बोलता है। हम पर बोलेगा तभी न पब्लिसिटी मिलेगी, बोलो, करो जो इच्छा है करो। हम लोगों को कोई चिंता नहीं, कोई परवाह नहीं। हम लोग जनता की सेवा करते हैं। सेवा करन ही हमारा धर्म है। लालू प्रसाद काफी अरसे के बाद बिहार लौटे हैं। देखना अब यह होगा कि इन दो उपचुनावों पर उनका क्या प्रभाव पड़ता है?

No comments:

Post a Comment