Saturday 9 October 2021

हर घंटे गंवाए 407 करोड़ रुपए

अब तक कहते ही थे कि सोशल मीडिया से लोगों की सांसें चलती हैं। गत सप्ताह यह देख भी लिया। सर्वर की खराबी के कारण फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप छह घंटे न चले तो क्या से क्या हो गया। इन्हें चलाने वाली कंपनी फेसबुक के शेयर छह प्रतिशत गिर गए। कंपनी के सीईओ मार्प जकरबर्ग की नेटवर्प एक दिन में 6.11 अरब डॉलर यानि 45,555 करोड़ रुपए गिर गए। वह अमीरों की लिस्ट में एक स्थान से फिसल कर पांचवें नम्बर पर आ गए। इससे 200 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए। विशेषज्ञों के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापनों से गूगल के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फेसबुक ने सेवाएं बंद होने की वजह से हर घंटे 5.45 लाख डॉलर (407 करोड़ रुपए) गंवाए। बड़ी संख्या में फेसबुक के विज्ञापनदाताओं ने गूगल के जरिये विज्ञापन चलाने के बारे में जानकारी सर्च की। लंदन की एक इंटरनेट निगरानी कंपनी नेटब्लॉक्स ने दावा किया कि फेसबुक डाउन होने से पूरी दुनिया को करीब 7,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह आंकलन अपने कॉस्ट ऑफ शटडाउन टूल्स के आधार पर दिया। वहीं फेसबुक के मुख्य तकनीकी अधिकारी माइक शेफीर ने ट्विटर पर बयान दिया कि नेटवर्प सुधारने के लिए सभी टीमें काम कर रही हैं। करीब 200 यूजर्स इससे प्रभावित हुए। इसे धीरे-धीरे 100 प्रतिशत दुरुस्त किया जाएगा, पूरी तरह काम करने में कुछ समय लग सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म का तकनीकी वजहों से बंद होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन लगातार कई घंटे फेसबुक की सभी कंपनियों का बंद होना निश्चित रूप से बड़ी बात जरूर है।

No comments:

Post a Comment